.WED aka dotWED   A New Website Address for your Wedding Website.

  • English
    • FAQs
    • Wedding Registries & Hotels
    • Wedding Industry
    • Third Level Extensions
    • About Us
  • Español
    • Preguntas?
  • हिंदी
    • सवाल?
  • Deutsch
    • Häufig gestellte Fragen
  • Français
    • Français FAQs
  • Türkçe
    • Sorular?
  • 中文
    • 相关常见问题
  • 한국의
    • 질문?
  • Português
    • Dúvidas?
  • Pусский
    • Вопросы?
  • العربية
    • أسئلة وأجوبة
  • 日本
    • よくある質問
  • Italiano
    • Domande?
  • Melayu
    • Soalan-Soalan Lazim
  • Việt
    • Câu Hỏi?
  • اردو
    • سوالات؟
  • فارسی
    • سوال
  • Yoruba
    • Ìbéèrè?
  • বাঙ্গালী
  • ਸਵਾਲ?
  • Terms & Conditions
  • Atgron ICANN Arbitration
  • English
    • FAQs
    • Wedding Registries & Hotels
    • Wedding Industry
    • Third Level Extensions
    • About Us
  • Español
    • Preguntas?
  • हिंदी
    • सवाल?
  • Deutsch
    • Häufig gestellte Fragen
  • Français
    • Français FAQs
  • Türkçe
    • Sorular?
  • 中文
    • 相关常见问题
  • 한국의
    • 질문?
  • Português
    • Dúvidas?
  • Pусский
    • Вопросы?
  • العربية
    • أسئلة وأجوبة
  • 日本
    • よくある質問
  • Italiano
    • Domande?
  • Melayu
    • Soalan-Soalan Lazim
  • Việt
    • Câu Hỏi?
  • اردو
    • سوالات؟
  • فارسی
    • سوال
  • Yoruba
    • Ìbéèrè?
  • বাঙ্গালী
  • ਸਵਾਲ?
  • Terms & Conditions
  • Atgron ICANN Arbitration

.वेड लगातार पूछे जाने वाले सवाल:

.वेड के इंतज़ार की अवधि क्या है?

यह एक पूर्व प्रमोचन अवधि है जिसके दौरान .वेड डोमेन नामों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिनांक ३० दिसम्बर २०१३ – २८ जनवरी २०१४ तक के बीच खरीदा जा सकता है. यह डोमेन नाम १ फरवरी २०१४ से इन्टरनेट पर उपलब्ध होंगे. यह इन्टरनेट पर आने वाली आज तक की सबसे पहली .वेड साईट होगी. हर कोई जो इस विशेष अवधि के दौरान इन नामों को नहीं खरीदता उसे यह डोमेन नाम खरीदने के लिए १ अप्रैल २०१४ तक इंतज़ार करना पड़ेगा क्योंकि तभी यह नाम बाकि जनता के लिए उपलब्ध करायी जाएगी.


.वेड को खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए .वेड कब से उपलब्ध होगा?

सभी शीर्ष स्तरीय डोमेनों को अपने विशिष्ट अधिकारीयों को अपने डोमेन नाम खरीदने के लिए सार्वजनिक प्रमोचन से कम से कम ३० दिन पहले की अवधि देनी होगी. .वेड टीएलडी खरीदने की अवधि भी ३० दिसम्बर २०१३ से २८ जनवरी २०१४ टेक के बीच ही है. .वेड नाम विशिष्ट अधिकारीयों  को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचा जाएगा. विशिष्ट अधिकारीयों के पास अपने ख़रीदे हुए .वेड नाम की खरीद एवम इस से सम्बंधित सभी सत्यापित अनुपयुक्त आयामों को, जो ट्रेडमार्क क्लीयरिंग हाउस (www.trademark-clearinghouse.com) में सूचीबद्ध हैं, किसी भी समय प्रतिबंधित  करने का विकल्प होगा. सार्वजनिक प्रमोचन के बाद विशिष्ट अधिकारियों के पास ९० दिनों की अवधि होगी जिसके दौरान उनके ख़रीदे हुए नामों को ख़रीदने के लिए किये गए हर प्रयास की सूचना ईमेल द्वारा विशिष्ट अधिकारीयों को दे डी जाएगी.

.वेड डोमेन नामों को खरीदने में कितना खर्च आएगा?

एटग्रोन दूसरे स्तर (domainname.wed) और तीसरे स्तर (domainname.phrase.wed) के .वेड डोमेन नामों के लिए थोक मूल्य निर्धारित करता है. केवल रजिस्ट्रार जनता को .वेड डोमेन नाम बेच सकता है और प्रत्येक रजिस्ट्रार अपनी कीमत स्वयं निर्धारित कर सकता है. एटग्रोन ने रजिस्ट्रारों को मूल्य निर्धारित करने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिया है:

1.     दूसरे स्तर (domainname.wed) की कीमत (उदाहरण के लिए - “निशावमनीष.वेड”)
  • प्रथम और द्वितीय वर्ष $५० अमरीकी डालर उससे कम
  • तृतीय वर्ष – एक दशक $३०,००० अमरीकी डालर या उससे ज्यादा

2.     तीसरे स्तर (domainname.phrase.wed) की कीमत (उदाहरण के लिए - “निशावमनीष.फरवरी२०१४.वेड”(
  • प्रथम और द्वितीय वर्ष $५० अमरीकी डालर उससे कम
  • तृतीय वर्ष – एक दशक $१५० अमरीकी डालर या उससे ज्यादा

तृतीय वर्ष से ले कर दसवें वर्ष का मूल्य प्रथम और द्वितीय वर्ष से अधिक क्यों है?

शादी करने जा रहे बहुत से जोड़ों का नाम दुसरे नवविवाहित जोड़ों जैसा हो सकता है, जिसके कारण अगर वो नाम दस सालों तक के लिए आरक्षित रहेंगे तो वे अपने चुने हुए .वेड नाम नहीं खरीद पाएंगे. अगर युगल जोड़े अपनी .वेड वेबसाइट को बनाये रखना चाहते हैं तो वे तीसरे स्तर के .वेड आयामों (domain.phrase.wed) को दस सालों तक के लिए खरीद सकते हैं.

मेरे .वेड डोमेन नाम हर दो सालों में बदलते रहेंगे तो मेरी .वेड वेबसाइट में निहित वस्तुएं कैसे अंतरित होंगी?

बिलकुल आसान. प्रत्येक डोमेन नाम में एक फोल्डर होता है जिसमे वेबसाइट पर प्रकाशित सभी फाईलें होती हैं. पुराने .वेड नाम के समाप्त होने के पहले नया .वेड डोमेन नाम खरीद ले एवम अपने वर्तमान वेबसाइट फ़ाइलों वाले फ़ोल्डर की तरफ निर्देशित (point) कर दें. यदि आपको निर्देशन फलन (pointer) नहीं मिल रहा है, तो अपने डोमेन नाम प्रदाता से पूछे अथवा उनके द्वारा दिए गए प्रश्नोत्तर देखिये.

अगर मुझे दो साल से अधिक समय तक मेरा .वेड डोमेन नाम रखना हो तो क्या करना होगा?
यदि आपको दो साल से ज्यादा समय तक के लिए .वेड डोमेन नाम चाहिए तो आपको दस वर्षों के लिए तीसरे स्तर के डोमेन नाम खरीदने होंगे (उदहारण: “निशावमनीष.फरवरी२०१४.वेड”) या फिर दस वर्षों तक स्वचालित भुगतान करने होंगे. 

मैं सिर्फ दस वर्षों तक के लिए ही अपना डोमेन नाम क्यूँ खरीद सकता हूँ?

आई.सी.ए.एन.एन., वो संगठन है जो इन्टरनेट के सारे नियम बनती है किसी भी डोमेन नाम को खरीदने के लिए सिर्फ दस वर्षों की अवधि ही देती है.


.वेड नाम मैं कहाँ से खरीद सकता हूँ?

रजिस्ट्रारों की एक सूची जो कि .वेड डोमेन नाम बेचेंगे एटग्रोन वेबसाइट, (www.atgron.com) पर उपलब्ध करायी जाएगी. आप हमारे बारे में ट्विटर (Twitter@weddomains) फेसबुक (www.facebook.com/weddomains) या इन्स्ताग्राम (Instagram @weddomains) पर जान सकतें हैं या (Pinterest/weddomains).

क्या मैं विभिन्न मुद्राओं में .वेड डोमेन नाम खरीद सकता हूँ?

हाँ, कुछ रजिस्ट्रार .वेड डोमेन नामों को कई विदेशी मुद्राओं में भी बेचेंगे.


मैं अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए एक .वेड कैसे खरीद सकता हूँ.

यदि आप दूसरे स्तर ) domain.wed ) पर एक .वेड नाम लेना चाहते हैं और उच्च ३-१० वर्ष के नवीनीकरण शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहते हैं, तो दो विकल्प हैं:

1.     आप .वेड डोमेन नाम के पुनार्विक्रेता बन जायें और आपकी ३ – १० वर्ष के लिए नवीकरण शुल्क माफ कर दी जाएगी.

2.     यदि आपके कारोबार का मुनाफा प्रति वर्ष $ ३,०००,००० अमरीकी डालर से कम और सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध नहीं है तो आप दुसरे वर्ष के बाद एटग्रोन लघु व्यापार कार्यक्रम में शामिल हो  सकते हैं. आपके व्यवसाय को एक विशेष प्रचार अंक प्राप्त होगा और जब तक आपके इस विशेष अंक से १० .वेड डोमेन नाम खरीदें जायेंगे ३-१० वर्षों की नवीनीकरण शुल्क माफ कर दी जाएगी. पात्रता सत्यापित करने के लिए वार्षिक वित्तीय जाँच आयोजित की जाएगी.

तीसरे स्तर जैसे (domainname.planner.wed या domainname.officiant.wed ) पर खरीदे हुए .वेड डोमेन नामों को १० वर्षों तक वार्षिक रूप से लिया जा सकता है.

किस प्रकार की गतिविधियाँ .वेड पर निषेद हैं?

  • पृष्ठों के पुनर्विक्रय की अनुमति नहीं हैं
  • मुद्रीकरण के लिए विज्ञापनों के साथ कोई भी पृष्ठ
  • किसी प्रकार का अश्लील साहित्य
  • जाति, वर्ण, यौन अभिविन्यास, व्यवसाय, आदि के कारण किसी के भी खिलाफ कोई नकारात्मक संदेश
  • दुल्हन विक्रय करने वाली साईट
  • बाल वधुओं की साईट 
  • किसी भी प्रकार की मानव तस्करी

क्या मैं अपना .वेड डोमेन नाम बेच सकता हूँ?

.वेड डोमेन नामों को सिर्फ पुनर्विक्रय के लिए नहीं खरीदा जा सकता है, लेकिन आप अपने डोमेन नाम की खरीद के लिए खर्च की गयी कीमत वसूल करने के लिए पुनर्विक्रय कर सकते हैं. .वेड डोमेन नाम नीलामी में बेचा नहीं जा सकता.

मैं .वेड डोमेन नाम के लिए लागू नियमों के दुरुपयोग की शिकायत कैसे करूं?

आप abuse@atgron.com पर किसी भी अभद्र व्यवहार के सबूत के साथ एक ईमेल भेजें. .वेड के नियम और शर्तों का खंडन साबित होने पर, भुगतान किये गए पैसों की वापसी के बिना किसी भी डोमेन नाम और पंजीकरण के समापन एवम तत्काल निलंबन का कारण बन सकता है.

मेरा .वेड डोमेन नाम उपलब्ध है, यह निर्धारित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है?

आप एक रजिस्ट्रार से इसे खरीदने के लिए प्रयास करने से पहले जो नाम आप लेना चाहते है उसे वेबसाइट ब्राउज़र में टाइप कर के देख ले. 

मैं सभी उपलब्ध .वेड एक्सटेंशनों की पूरी सूची कहा प्राप्त कर सकता हूँ?

कुछ दिनों पश्च्यात हज़ारों की संख्या में .वेड एक्सटेंशन उपलब्ध होंगी किन्तु सब रजिस्ट्रार सभी एक्सटेंशन नहीं बेचेंगे. एटग्रोन की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध सभी .वेड एक्सटेंशनों की पूरी सूची होगी.

मैं अपनी .वेड डोमेन नाम को होस्ट करने वाली वेबसाइट का स्थान कैसे बदल सकता हूँ?

डोमेन नाम वेबसाइट होस्टिंग से नेमसर्वर के माध्यम से जुड़े होते हैं और नेमसर्वर बदलना बहुत ही सरल है.

1.      नए प्रदाता से होस्टिंग वेबसाइट खरीदें और उनके नेमसर्वर की जानकारी प्राप्त कर लें

2.      आपने जिस वेबसाइट से अपना डोमेन नाम ख़रीदा हैं उसके डोमेन नाम प्रशासन क्षेत्र में प्रवेश करें.

3.      अपनी नई पसंदीदा वेबसाइट होस्टिंग कंपनी का नाम yournameservers में बदल दे.

4.      इस बदलाव को लागू होने के लिए कुछ घंटे या एक या दो दिन प्रतीक्षा करें.

5.      अपनी नई वेबसाइट होस्टिंग कंपनी को बताएं की आपने अपना .वेड डोमेन नाम उनके नेमसर्वर में जोड़ दिया हैं और आप उनके नेमसर्वर में अपना .वेड डोमेन नाम प्रशासन क्षेत्र में एक विकल्प के रूप में सूचीबद्ध देखेंगे.

आप यह सब बार बार अपना .वेड डोमेन नाम हस्तांतरित किये बिना कर सकते हैं परन्तु इस बात का ध्यान रखें कि यदि आप एक विक्रेता को वेबसाइट होस्टिंग सेवाओं के लिए भुगतान किया हैं और बाद में विक्रेता बदल लिया हैं तो हो सकता ही की आपको ना ही आपका मूल्य वापस होगा और ना ही आपकी वेबसाइट की सामग्री प्राप्त होगी. आपकी वेबसाइट की पूरी विषय सूची को दोबारा से करना पड़ेगा या फिर स्थानांतरित कने की आवश्यकता होगी जो की थोडा जटिल हो सकता है.

.WED Press:
NPR - Morning Edition
Toronto Star
Pittsburgh Courier
Washington Post

Looking for the ICANN Whois policy and other educational material?  Go to whois.icann.org 
Contact: atgron@yahoo.com                 DPS DNSSEC Practices Statements                        Copyright 2022 Atgron, Inc.| Terms & Conditions